रायबरेली, मई 16 -- रायबरेली, संवाददाता। तेज आंधी-तूफान के बाद चरमराई बिजली व्यवस्था 72 घंटे बाद भी पटरी पर नहीं लौट सकी है। अभी भी 600 गांवो में बिजली बहाल नही हो सकी है। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी सड़कों पर पेड़ और पोल गिरे पड़े हैं। कई स्थानों पर कटाई-छंटाई और टूटे खंभों को बदलने का कार्य जारी है। बिजली संकट के चलते पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित रही। घरों में मोटर नहीं चल पाने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। मोबाइल चार्ज न होने और इंटरनेट सेवा बाधित रहने से आम जनजीवन प्रभावित है। गांव में बिजली न मिलने से इस भीषण गर्मी में लोगों को रात अंधेरे में काटनी पड़ रही है। बिजली विभाग का दावा है कि दो से तीन दिन में व्यवस्था में सुधार हो जाएगा। यह भी पढ़ें- बभनी के 40 गांवों में तीन से बिजली आपूर्ति ठपसमोधा गांव में बिजली संकट सरे...