अयोध्या, मई 5 -- बीकापुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनकट मजरे गीजा में नवजात बच्चे का कटा हुआ सिर मिलने की सनसनीखेज घटना के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है और ग्रामीणों में भय व आक्रोश का माहौल बना हुआ है। बताया जाता है कि बीते दो मई की देर शाम गांव के पास स्थित एक खेत में नवजात का कटा हुआ सिर मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास घेराबंदी कर खेतों में कई स्थानों पर खुदाई कर धड़ व अन्य अवशेषों की तलाश की, लेकिन अब तक कुछ भी बरामद नहीं हो सका है। कोतवाली के सब इंस्पेक्टर विजय प्रकाश तिवारी ने बताया कि नवजात के सिर की शिनाख्त कराने तथा घटना से जुड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.