बुलंदशहर, दिसम्बर 7 -- औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगलाकरन निवासी असम रायफल्स में तैनात जवान का रविवार सुबह 72 घंटे में पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। जवान के अंतिम संस्कार में हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित किए। मुखाग्नि बड़े बेटे उमंग ने दी। बता दें कि गांव नगलाकरन निवासी राजेंद्र सिंह राघव के दूसरे नंबर के पुत्र असम रायफल्स में इंफाल में तैनात अरुण राघव की गत चार दिसंबर को हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। रविवार की सुबह करीब 9 बजे उनका पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा। बाबूगढ़ छावनी से आए सेना के वाहन में पार्थिव शरीर रखकर युवाओं ने तिरंगा रैली जवान के आवास तक निकाली। जिसमें युवा हाथों में तिरंगा लिए जब तक सूरज चांद रहेगा,अरुण तेरा नाम रहेगा जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए ...