72 घंटे बाद डेढ़ किमी दूर बरामद हुआ बिलाल का शव
बिजनौर, जून 20 -- बिजनौर/नूरपुर। शिवालाकलां थाना क्षेत्र में रामगंगा पोषक नहर में प्रेमिका के साथ छलांग लगाने वाले 24 वर्षीय बिलाल का शव घटना के करीब 72 घंटे बाद घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बरामद हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुट गई है। मुरादाबाद के भोले की मिलक मोहल्ला निवासी बिलाल का अपने मामा के गांव मंझौला बिल्लौच आना-जाना था। इसी दौरान उसका रिश्तेदारी की युवती शादमा से प्रेम संबंध हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों की सहमति नहीं मिलने के कारण मंगलवार को दोनों बाइक से रामगंगा पोषक नहर पहुंचे और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथ पकड़कर नहर में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.