चाईबासा, अप्रैल 19 -- गुवा। 12 गांव के मुंडा-मानकी के बैनर तले चल रहा 72 घंटे का भूख हड़ताल शनिवार सुबह 8 बजे समाप्त हो गया। तीन दिनों तक चले इस आंदोलन के दौरान न तो गुवा प्रशासन और न ही सेल प्रबंधन की ओर से कोई अधिकारी वार्ता के लिए मौके पर पहुंचा। इससे आंदोलनरत ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भूख हड़ताल समाप्त होने के बाद आयोजित बैठक में मुंडा-मानकी एवं ग्रामीणों ने आगे की रणनीति तय की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 अप्रैल की सुबह 4 बजे से सेल के जीरो प्वाइंट से लेकर बंकर क्षेत्र तक चक्का जाम किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 72 घंटे का भूख हड़ताल खत्म, वार्ता को नहीं पहुंचा प्रबंधन, सोमवार को चक्का जाम का ऐलान इस दौरान खदान क्षेत्र में होने वाले डिस्पैच को पूरी तरह ठप करने की योजना बनाई गई है। साथ ही खदान में कार्यरत बसों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.