अररिया, मार्च 30 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड के चौरी पंचायत के फुलसरा राम मंदिर में 72 घंटे का अखंड राम नाम कीर्तन संपन्न सोमवार को भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हो गया। यह धार्मिक आयोजन लगातार तीन दिन तक चलता रहा। इसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भक्ति का अद्भुत वातावरण बनाया। इस अवसर पर भाजपा के युवा नेता जोशी कुमार मंडल पहुच कर भगवान श्रीराम के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रहे। जिस में मुख्य रूप से स्थानीय मुखिया कृपानंद सिंह सरदार, पंसस प्रतिनिधि बसंत कुमार झा, मंदिर समिति अध्यक्ष अजय कुमार मंडल, उद्यानंद मंडल, घनश्याम मंडल (मूर्ति कलाकार), विद्यानंद मंडल, राधानंद मंडल, जुगल मंडल, सरपंच मनोज साह, राधेश्याम मंडल, अखिलेश मं...