72 गर्भवतियों का एएनसी चेकअप, 4 निकलीं हाई रिस्क
मुंगेर, सितम्बर 16 -- मुंगेर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को सदर अस्पताल स्थित मॉडल अस्पताल के ओपीडी परिसर में प्रसव पूर्व जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचीं कुल 72 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें जांच के बाद 4 महिलाओं को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी श्रेणी में चिह्नित किया गया है। शिविर के दौरान चिकित्सक डॉ. गुलनाज ने महिलाओं के स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान गर्भवतियों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, वजन और लंबाई सहित अन्य जरूरी जांच की गई। जिन चार महिलाओं में गंभीर लक्षण पाए गए, उनकी दोबारा जांच कर विशेष चिकित्सीय सलाह दी गई। परिवार नियोजन परामर्शी योगेश कुमार ने बताया कि एचआरपी की श्रेणी में आई महिलाओं के स्वास्थ्य पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.