कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री ने शनिवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और राजस्व एवं आपदा विभाग की बीमा योजनाओं के लाभार्थी किसानों को वन क्लिक में डीबीटी के माध्यम से क्षतिपूर्ति राशि का वितरण किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद स्तर पर कृषि भवन परिसर, गुमटी नंबर 9 रावतपुर स्थित कृषक सभागार में आयोजित किया गया। अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने की। एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत जनपद के कुल 72 प्रभावितों के परिजनों को 3.50 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी से भेजी गई। वहीं 20 लाभार्थियों ने लखनऊ में हुए कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थी किसानों को भी क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की गई। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.