गाजीपुर, मार्च 3 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में सिंचाई व्यवस्था गंभीर चुनौतियों से जूझ रही है। जिले के कुल 842 सरकारी नलकूप मात्र 72 ऑपरेटरों के भरोसे संचालित हो रहे हैं। विभागीय व्यवस्था के अनुसार एक-एक ऑपरेटर को पांच से लेकर 10 नलकूपों के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे समय पर सभी नलकूपों का संचालन कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। इससे किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। जिले में जलकूप व्यवस्था को दो खंडों में बाटा गया है। शहर के सिंचाई विभाग स्थित प्रथम खंड में 436 और पत्थर घाट स्थित द्वितीय में 406 नलकूप संचालित होते है। इनमें ऑपरेटर की बहाली नहीं होने से एक-एक ऑपरेटर को पांच से दस पंप संचालन की जिम्मोदारी है। किसानों का आरोप है कि रबी और खरीफ सीजन में पानी की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, लेकिन ऑपरेटरों की कमी के कारण समय से सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.