पीलीभीत, मार्च 19 -- पीलीभीत। गांधी प्रेक्षागृह में राज्य सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर मेगा ऋण शिविर में लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। सजीव प्रसारण दिखाया गया। कैंप में 72 आवेदनों पर स्वीकृति प्रदान की गई। करीब 6.23 करोड़ की धनराशि मंजूर की गई। मुख्य अतिथि बरखेड़ा विधायक जयद्रथ उर्फ प्रवक्तानंद व डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेगा ऋण शिविर का शुभारम्भ कर स्टाल का निरीक्षण किया। सरकार के नौ साल पूरे होने पर सीडीओ, बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक महाप्रबंधक विवेक शर्मा, अग्रणी जिला प्रबन्धक राजकुमार सेठ एवं नाबार्ड डीडीएम सीपी त्रिवेदी ने भी विचार रखे। विधायक प्रवक्तानन्द ने कहा कि केंद्र व उप्र सरकारसाथ-सबका विकास-सबका प्रयास-सबका विश्वास के आधार पर कार्य कर रही है। विधायक वव डीएम ने जिले की बैंकों की 170 शाखाओं की सहभा...