72वीं बीपीएससी से ईख पदाधिकारी के 44 पद हटे
पटना, मई 6 -- बिहार लोक सेवा आयोग ने एकीकृत 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के विज्ञापन में संशोधन किया है। आयोग ने शुद्धि-पत्र जारी कर गन्ना उद्योग विभाग के 'ईख पदाधिकारी' के 44 पदों को हटा लिया है। आयोग के अनुसार पांच मई को प्रकाशित विज्ञापन में ईख पदाधिकारी के 44 पद दिखाए गए थे, लेकिन बिहार ईख विकास नियमावली 2025 के तहत यह रिक्ति सहायक निदेशक, ईख विकास एवं समकक्ष पद की है। इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा संरचना संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से अलग है। इसी कारण आयोग ने इन 44 पदों को 72वीं बीपीएससी पीटी से हटा दिया है। इस संशोधन के बाद अब कुल पदों की संख्या 1230 से घटकर 1186 रह गई है। अभ्यर्थियों को संशोधित पदों के अनुसार ही आवेदन करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.