सिमडेगा, मार्च 7 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी के नेतृत्व में अवैध शराब के विरूद्ध छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। बताया गया कि पिछले सात दिनों में पुलिस के द्वारा छापामारी अभियान के दौरान सात हजार एक सौ साठ किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट किए गए हैं, और अवैध शराब बनाने के लिए उपयोग होने वाली भट्ठी को भी विनष्ट किया गया है। अवैध शराब की चुलाई और ब्रिकी पर अंकुश लगाने के लिए आम लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.