खगडि़या, अप्रैल 5 -- खगड़िया । एक प्रतीनिधि सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत ग्राम नन्हकू मंडल टोला में वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल की 713वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ कशनिवार को साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने बाबा चौहरमल की पूजा-अर्चना कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में दलित युवा संग्राम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि बाबा चौहरमल जैसे वीर पुरुष ही समाज के सच्चे कुलदेवता हो सकते हैं। उनकी ओजस्वी, पराक्रमी और न्यायप्रिय गाथाएं आज भी समाज को प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि बाबा के आदर्शों से हमें सत्य, साहस और न्याय के मार्ग पर चलने की शक्ति मिलती है। श्री शास्त्री ने बाबा चौहरमल को समाज का आराध्य देव बताते हुए कहा कि उनकी वीरता और संघर्ष की कहानियां नई...