71.44 लाख की कोडीन कप सीरप और नशीले कैप्सूल के साथ छह गिरफ्तार
लखनऊ, सितम्बर 5 -- एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) और औषधि विभाग की टीम ने शुक्रवार शाम ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर नशीली दवाओं की खेप के साथ छह तस्करों को धर दबोचा। तस्कर कोडीन युक्त कफ सीरप और नशीले कैप्सूलों की खेप दिल्ली और मध्यप्रदेश के इंदौर से लाकर यहां गोदाम में भंडारण करते थे। इसके बाद लखनऊ समेत पड़ोसी जनपदों के दवा बाजारों में व्यवसायियों को बेचते थे। गिरोह के पास से कोडीन युक्त सीरप और नशीले कैप्सूल समेत 71 लाख 44 हजार 180 रूपये कीमत की दवाइयां बरामद हुई हैं। गिरोह के कई सदस्य फरार हैं। उनकी तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। एसपी एएनटीएफ चक्रेश मिश्रा के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को टीम के दरोगा सूरज के साथ औषधि विभाग के इंस्पेक्टर विवेक कुमार सिंह ने ट्रांसपोर्ट नगर में छापेमारी की। छापेमारी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.