फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 31 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।रक्षाबंधन पर सरकार ने बहनों और उनके साथ सफर करने वाले सह यात्री को मुफ्त सफर की सौगात दी थी। तीन दिन में 71 हजार 725 बहनों और सह यात्रियों ने मुफ्त बस सेवा का लाभ उठाया है। इसमें 47 हजार 748 बहनें और 23 हजार 977 सह यात्री शामिल हैं। कई बसें जमा होना बाकी है इसलिए मुफ्त सफर करने वाले यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी। रोडवेज बसों में 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक रक्षाबंधन पर बहनों और सह यात्री के लिए फ्री बस सेवा रही। अलग अलग रूटों पर दौड़ने वाली बसों में बहनों के साथ सह यात्रियों ने सरकार द्वारा मुफ्त बस सेवा का लाभ उठाया है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: 2.20 लाख बहनों ने किया मुफ्त सफर 27 अगस्त को 13 हजार 981 बहनों और सह यात्रियों ने सफर किया। इसमें 9 हजार 967 बहनें रही और 46...