मऊ, मई 5 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाने की साइबर टीम ने काफी प्रयास के बाद गुमशुदा चार मोबाइल को बरामद करने में सफलता हासिल की है। 71 हजार कीमती चारों मोबाइल को सोमवार को उनके धारक को थाने बुलाकर सौंप दिया। अपना मोबाइल पाकर धारकों ने पुलिस का आभार जताया। शीतलपुर बीबीपुर निवासी मधु सिंह की 16000 रूपये कीमती, नुरूल्लाहपुर गांव निवासी जितेंद्र की 18,000 रुपये कीमती, मिश्रौली गांव निवासी अजय कुमार की 19,000 रूपये कीमती, हकारीपुर गांव निवासी अमित कुमार की 18,000 रुपए कीमती मोबाइल गायब होने की तहरीर पीड़ितों ने दर्ज कराई थी। जिसे थाने की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए काफी प्रयास के बाद बरामद करने में सफलता हासिल की। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने जिन मोबाइल स्वामियों को थाने बुलाकर उनका मोबाइल फोन सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.