71 सदस्यीय जहानाबाद जदयू के नए टीम की घोषणा
जहानाबाद, अगस्त 1 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा द्वारा गठित जहानाबाद जिला कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के अनुमोदन के उपरांत आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। जारी सूची के अनुसार जिला कार्यकारिणी में 14 उपाध्यक्ष, 23 महासचिव,31 सचिव,1 कार्यालय प्रभारी,1 प्रवक्ता तथा 1 कोषाध्यक्ष को मनोनीत किया गया है। नई कार्यकारिणी में संगठन के अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवा एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है,जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। नई कार्यकारिणी में नरेंद्र किशोर को वरीय उपाध्यक्ष वही रजनीश कुमार बिकु को जिला प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.