मोतिहारी, सितम्बर 10 -- मोतिहारी, हिप्र.। 71 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के दो अलग स्थानों पर छापेमारी कर 52 बोरी तस्करी की यूरिया खाद जब्त की। कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गयी। सीमा चौकी अगरवा में नाका के दौरान 22 बोरी यूरिया खाद, कुल 990 किलोग्राम तथा 04 साइकिल जब्त करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। सीमा चौकी अगरवा के नाका दल की ओर से सीमा क्षेत्र में निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोग साइकिल व सिर पर यूरिया खाद की बोरियां लेकर भारत से नेपाल की ओर जाते दिखाई दिए। एसएसबी जवानों को देखते ही कुछ लोग खाद की बोरियां छोड़कर फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जितना थाना क्षेत्र के अगरवा निवासी जयलाल राय के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उ...