गोपालगंज, मार्च 31 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि जिला उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की देर रात को विश्वम्भरपुर थाने के सल्लेपुर मे 71 लीटर देसी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम ने तस्करों की बाइक भी जब्त कर ली। गिरफ्तार तस्कर कुचायकोट के पकड़ी वार्ड 10 के अमित चौहान व बरौली थाने के मिर्जापुर वार्ड 4 के दिलीप यादव और एक किशोर शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...