गोपालगंज, मार्च 29 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि जिला उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को विश्वम्भरपुर थाने के सल्लेपुर स्थित क्रुरतानाथ मंदिर के समीप से 71 लीटर देसी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम ने तस्करों की बाइक भी जब्त कर ली। गिरफ्तार तस्कर कुचायकोट के पकड़ी वार्ड 10 के अमित चौहान व बरौली थाने के मिर्जापुर वार्ड 4 के दिलीप यादव हैं। वहीं पकड़ा गया तीसरा तस्कर नाबालिग है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी तस्कर यूपी से बाइक पर ही शराब लेकर आ रहे थे। वाहन जांच के दौरान सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। इधर, टीम ने विश्वम्भरपुर थाने के कालामटिहनिया गांव के समीप से 54 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान तस्करी में शामिल दो बाइक उत्पाद टीम ने जब्त की है। गिरफ्तार तस्कर कुचायकोट थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.