अररिया, जून 20 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज थाना पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर फरही पंचायत के कोशकापुर वार्ड 11 से धान प्राप्ति के नाम पर 71 लाख गबन के आरोपी तत्कालीन सचिव को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी कुणाल कुमार फरही पंचायत के वार्ड 11 कोशकापुर निवासी राजेंद्र कुमार का बेटा है। यह भी पढ़ें- दो करोड़ से अधिक बकाया राशि के मामले में मंगरवलिया पैक्स के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार तत्कालीन पैक्स अध्यक्ष की गिरफ्तारी वहीं इस मामले में गबन के मुख्य आरोपी तत्कालीन पैक्स अध्यक्ष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार फरही पंचायत में धान अधिप्राप्ति मामले में तत्कालीन पैक्स अध्यक्ष पार्वती देवी एवं सचिव कुणाल कुमार पर 71 लाख रुपए गबन मामले को लेकर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी आनंद कुमार ने प...