चित्रकूट, फरवरी 28 -- चित्रकूट। संवाददाता सीमा से सटे एमपी की चित्रकूट थाना पुलिस ने ट्रक व पिकअप में लादकर जा रहे 71 भैंसों व पड़वा के साथ आठ मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जीएस वाजपेयी ने बताया कि यह दोनों वाहन सतना की ओर से यूपी के फतेहपुर जनपद जा रहे थे। दोनो वाहनों में मवेशियों को क्रूरतावश लादा गया था। पकड़े गए मवेशी तस्करों में इबरान खान, मुर्शीद खान, सबरे खान, मोहम्मद गुलाम जिलानी खान निवासी मरवा थाना जैतवारा सतना मप्र, मोहम्मद आशिफ खान निवासी भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात, सफरूद्दीन, सलमान कुरैशी, समीर खान निवासी हनुमानताल जनपद जबलपुर मप्र शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.