औरैया, फरवरी 13 -- औरैया, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर प्रशासन ने इस बार सख्त तैयारी की है। कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने साफ कहा कि किसी भी केंद्र पर नकल या लापरवाही मिली तो केंद्र व्यवस्थापक और जिम्मेदार अधिकारी सीधे कार्रवाई के दायरे में आएंगे। उन्होंने जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों तथा केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह चालू रहें और डीवीआर सही काम करे। परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाए तथा प्रश्नपत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक की होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर शौचालय, पेयजल, प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.