नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा 71 की उम्र में भी खुद को खूबसूरत और फिट बनाए रखे हुए हैं। उन्हें अक्सर बॉलीवुड की पार्टीज और इवेंट में अपने ही अवतार में देखा गया है। कई अवॉर्ड शो में एक्ट्रेस ने परफॉरमेंस भी दी है। अब एक्ट्रेस का डांस वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को के आसिफ की आइकॉनिक फिल्म मुग़ल-ए- आजम के गाने 'मोहे पनघट पे' पर डांस करते देखा जा सकता है। फिल्म में ये गाना मधुबाला पर फिल्माया गया था। अब रेखा ने मधुबाला की तरह अपने इस डांस में अदाए बिखेर दी हैं।रेखा का डांस वीडियो विरल भैयानी ने रेखा का ये डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में रेखा को मधुबाला के अंदाज में ही देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने 'मोहे पनघट पे' डांस किया। इस गाने को लता मंगेशकर ने गया था और शकील बदायुनी ने ये खूबसूर...