नई दिल्ली, अगस्त 17 -- श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयर को बेचने की होड़ मची है। आज यानी सोमवार, 17 अगस्त को इस कंपनी के शेयर 11% से अधिक लुढ़क गए। इस भारी गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह जून तिमाही (Q1FY27) में कंपनी के मुनाफे और ऑपरेटिंग मार्जिन में आई भारी गिरावट थी। आज सुबह कंपनी का शेयर 1219 रुपये पर खुला और देखते ही देखते 1185 रुपये तक लुढ़क गया। सुबह 11 बजे के करीब श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर 11 प्रतिशत के नुकसान के साथ 1220 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।70% गिर गया मुनाफा कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 70% घटकर Rs.41 करोड़ से Rs.12 करोड़ रह गया। हालांकि, रेवेन्यू में 4.8% की मामूली बढ़ोतरी हुई और यह Rs.621.6 करोड़ से बढ़कर Rs.651.4 करोड़ हो गया। कंपनी का EBITDA (कमाई) 51% घटकर Rs.69.33 कर...