नई दिल्ली, मई 13 -- देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए निवेशकों को बड़ा सरप्राइज दिया है। कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में लगभग 70% उछलकर 2,406 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,419 करोड़ रुपये था। मजबूत बिक्री, बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी और कमर्शियल व्हीकल बिजनेस में शानदार ग्रोथ की वजह से कंपनी के नतीजे उम्मीद से काफी बेहतर रहे। इसके साथ ही कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों के लिए 4 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है। यह भी पढ़ें- सोने पर टैक्स बढ़ते ही रॉकेट बने ये गोल्ड स्टॉक्स, 11% की तेजी; आपका है दांव?22.3% बढ़ी कंपनी की कुल आय तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय यानी रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशन...