नई दिल्ली, अगस्त 3 -- Vivo एक बार फिर अपनी S Series को वापस लाने जा रहा है। करीब छह साल बाद कंपनी Vivo S2 के साथ इस सीरीज की वापसी कर रही है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन का टीजर जारी कर दिया है, जिससे इसके डिजाइन, कलर ऑप्शन और फीचर्स की डिटेल कन्फर्म हो गई है। Vivo S2 को प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा जा सकता है। फोन में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा, Aura Light और बड़ी बैटरी मिलने वाली है। कंपनी ने इसे तीन आकर्षक रंगों में टीज किया है, जिससे साफ है कि डिजाइन पर भी खास ध्यान दिया गया है। Vivo S2 भारत में कब होगा लॉन्च और कलर वैरिएंट Vivo ने पुष्टि कर दी है कि Vivo S2 को भारत में 6 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने टीज़र में फोन के तीन रंगों की झलक दिखाई है। Vivo S2 को Regal Bronze, Sapphire Blue और Silk White कलर ऑप्शन म...