बलिया, नवम्बर 30 -- बलिया, हिन्दुस्तान टीम। जिले में धान खरीद की रफ्तार बेहद धीमी गति से चल रही है। आलम यह है कि 29 दिनों में 72 केंद्रों पर 914 किसानों से मात्र 4548.49 मैट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद हुई। यह स्थिति तब है, जब विपणन विभाग और क्रय केंद्र प्रभारी किसानों से सीधा सम्पर्क कर रहे हैं। सरकारी क्रय केंद्रों पर बिक्री के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार का दावा किया जा रहा है। बिक्री के लिए पंजीकरण तो 7046 किसानों ने कराया है लेकिन इनमें से कुछ ही धान बेचने पहुंच सके हैं। क्रय केन्द्रों की पड़ताल के दौरान पंजीकरण आवेदन के सत्यापन में देरी, घर और खेत से ही व्यापारियों द्वारा सरकारी मूल्य से अधिक पैसा देकर खरीद तथा तकनीकी पेंच की बाधा सामने आई। चितबड़ागांव हिसं के अनुसार कस्बा स्थित मंडी परिसर में मार्केटिंग विभाग के क्रय केंद्र पर 1968 कुंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.