धनबाद, अप्रैल 26 -- धनबाद रेल मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे की टीम के साथ-साथ रेलवे मजिस्ट्रेट की अगुआई में भी टिकट जांच की गई। जांच दल ने बेटिकट या बिना उचित टिकट के यात्रा कर रहे कुल 701 यात्रियों को पकड़ा। उनसे तीन लाख 45 हजार 635 रुपए की वसूली की गई। धनबाद-गोमो-पारसनाथ के बीच कॉमर्शियल इंस्पेक्टर, टीसी और टीटीई ने आरपीएफ तथा रेल पुलिस की मदद से टिकटों की जांच हुई। जांच दल ने धनबाद से पारसनाथ के बीच 170 यात्रियों को पकड़ा। उनके से 51 लाख 640 रुपए की वसूली हुई। रेल प्रशासन ने यात्रियों को उचित टिकट के साथ प्लेटफार्म में प्रवेश करने की सलाह दी और अपील की कि यात्रियों के पास जिस श्रेणी का टिकट है उसी श्रेणी में यात्रा करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.