नई दिल्ली, मई 19 -- Moto G37, Moto G37 Power Launched in India: Motorola ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपने दो नए बजट 5G स्मार्टफोन Moto G37 और Moto G37 Power लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि Moto G37 Power में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जिससे एक बार चार्ज करने पर करीब 3 दिन तक चल सकता है। दोनों फोन में 120Hz डिस्प्ले, 50MP Quad-Pixel AI कैमरा और मिलिट्री ग्रेड मजबूती जैसे फीचर्स हैं। ये हैंडसेट कंपनी की लेटेस्ट G-सीरीज का हिस्सा हैं और इन्हें एंट्री-लेवल स्मार्टफोन खरीदारों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस फोन्स की कीमत 13999 रुपए से शुरू होती है: Moto G37 और Moto G37 Power की कीमत और सेल डेट भारत में Moto G37 को केवल एक ही वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई...