नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- Samsung Galaxy S27 Ultra Price in India Leak: ऐसा लग रहा है कि Samsung Galaxy S27 सीरीज अब जल्द लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज के फोन काफी समय से सुर्खियों में है और आए दिन इनसे जुड़े लीक्स सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि सीरीज में तीन मॉडल - Samsung Galaxy S27, Galaxy S27 Plus और Galaxy S27 Ultra शामिल होंगे। सबसे प्रीमियम मॉडल अल्ट्रा होगा और यह पहले से ही कई लीक और अफवाहों के साथ सुर्खियों में बना हुआ है। अब तक, डिवाइस से जुड़ी बहुत सी बातें सामने आ चुकी हैं, जिनमें इसका डिजाइन, बैटरी और कैमरा डिटेल शामिल हैं। कहा जा रहा है कि इसमें 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा मिल सकता है। कुछ रिपोर्ट में फोन की प्राइस रेंज का भी हिंट दिया गया है। हालांकि, सैमसंग की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है। अगर आप ...