नई दिल्ली, फरवरी 9 -- फ्लिपकार्ट की वैलेंटाइन्स डील में स्मार्टफोन पर बेस्ट डील दी जा रही है। वहीं, अगर आप एक ऐसे फोन की तलाश में हैं, जो कम कीमत में बेस्ट परफॉर्मेंट और तगड़ी बैटरी ऑफर करे, तो Motorola G57 Power 5G आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन है। खास बात है कि फ्लिपकार्ट की वैलेंटाइन्स डील में ये फोन बेस्ट प्राइस पर मिल रहा है। 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला यह फोन फ्लिपकार्ट पर 13999 रुपये के प्राइसटैग के साथ लिस्ट है। सेल में फोन पर 700 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट के साथ यह फोन 13299 रुपये में आपका हो जाएगा। मोटोरोला का यह फोन 7000mAh की बैटरी से लैस है। इसमें आपको रैम बूस्ट फीचर मिलेगा, जिससे इसकी टोटल रैम बढ़कर 24जीबी तक की हो जाती है। मोटोरोला G57 पावर 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स मोटोरोला के इस फ...