नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- पाकिस्तान के बल्लेबाज खुशदिल शाह नेशनल टीम में चयन नहीं होने से हताश हैं। खुशदिल इस समय पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स के लिए खेल रहे हैं। शुक्रवार को रमीज राजा के साथ बातचीत में उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और टीम मैनेजमेंट से उनको टीम से बाहर रखने पर सवाल किए हैं। खुशदिल ने गुरुवार को 14 गेंद में 44 रनों की दमदार पारी खेलकर कराची किंग्स को लाहौर कलंदर्स के खिलाफ गद्दाफी स्टेडियम में पांच विकेट से दमदार जीत दिलाई। खुशदिल को मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।700-800 रन बनाए कराची किंग्स ने लाहौर कलंदर्स को 5 विकेट से हराकर पाकिस्तान सुपर लीग में चौथी जीत हासिल की। मैच के बाद खुशदिल ने पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा से पाकिस्तान की टीम में शामिल नहीं किए जाने को लेकर अपना पक्ष रखा। खुशदिल शाह ने कहा,...