पिथौरागढ़, जून 1 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। नगर के 700 से अधिक शिक्षकों को टीईटी परीक्षा पास करनी होगी। विद्यालयों में तैनात शिक्षकों में टीईटी का फॉर्म भरने व 5 साल की सेवा अवधि के विस्तार को लेकर असमंजस की स्थिति है। उन्होंने शिक्षा विभाग से समस्याओं के निराकरण की मांग की है। सोमवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ने टीईटी परीक्षा से संबंधित दिक्कतों को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह वल्दिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बेसिक शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया है, जिसके तहत पिथौरागढ़ के 700 से अधिक शिक्षकों को यह परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मृतक आश्रित, अप्रशिक्षित शिक्षक, सीपीएड, डीपीएड, बीपीएड, बीएड, विशिष्ट ...