गोड्डा, जुलाई 19 -- गोड्डा प्रतिनिधि। अदाणी फाउंडेशन द्वारा पावर प्लांट के कोर क्षेत्र के 13 गांवों में आयोजित 11 दिवसीय विज़न केयर कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। ग्रामीण समुदाय को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस विशेष अभियान के अंतर्गत 700 से अधिक ग्रामीणों की निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार किया गया। कार्यक्रम के तहत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के महिला एवं पुरुष लाभार्थियों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा व्यापक नेत्र जांच की गई। जांच के उपरांत आवश्यकता अनुसार 450 से अधिक लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए। वहीं, मोतियाबिंद एवं अन्य जटिल नेत्र रोगों से प्रभावित 200 से अधिक मरीजों को विशेषज्ञ उपचार एवं आगे की चिकित्सा के लिए रेफर किया गया, ताकि उन्हें समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुव...