बस्ती, मार्च 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। होली के अवसर पर शनिवार को बस्ती क्लब में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत लार्भिथियों को नि:शुल्क गैस सब्सिडी खातों में भेजा गया। मुख्य अतिथि गो सेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, विशिष्ट अतिथि संजय चौधरी, डीएम कृत्तिका ज्योत्सना, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान की मौजूदगी में 700 लाभिर्थियों को नि: शुल्क सब्सिडी खातों में भेजा गया। जिले में 583379 गैस कनेक्शन निर्गत है। कनेक्शन के सापेक्ष 209753 निःशुल्क उज्ज्वला गैस कनेक्शन आच्छदित है। शासन की ओर से उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को होली व दीपावली के पर्व पर निःशुल्क गैस रिफिलिंग की सुविधा उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.