700 रुपए में कॉपी देख सकेंगे 12वीं के विद्यार्थी
मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीबीएसई बारहवीं के विद्यार्थी 700 रुपए में अपनी उत्तर पुस्तिका देख सकेंगे। बोर्ड ने रिजल्ट से असंतुष्ट बच्चों के लिए यह व्यवस्था की है। उत्तरपुस्तिका की स्कैन प्रति के लिए प्रति विषय 700 रुपए शुल्क होगा। इसके लिए 19 से 22 मई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। त्रुटियों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए 26 से 29 मई तक आवेदन होंगे। त्रुटि सत्यापन के लिए 500 रुपये प्रति उत्तरपुस्तिका शुल्क देना होगा। कॉपी के पुनर्मूल्यांकन के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क देना होगा। आवेदन करने और शुल्क के भुगतान की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। निर्धारित तिथि और समय के बाद और ऑफलाइन मोड में किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- CBSE ने छात्रों को दी बड़ी राहत, अब कॉपी दोबारा जांच करवाना हुआ बेहद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.