मधेपुरा, फरवरी 24 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) के अंतर्गत बच्चों के लिए जीविका दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी अनिल बसाक, जिला परियोजना प्रबंधक नील कमल चौधरी, डीपीओ सीमा कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मीना कुमारी और प्रखंड परियोजना प्रबंधक बैद्यनाथ साहू ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर डीडीसी ने कहा कि राज्य सरकार की जीविका परियोजना महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है। बताया गया कि वितरित पोशाक जिले के सभी प्रखंडों में लगभग 700 जीविका दीदियों द्वारा तैयार की गयी है। अधिकारियों ने बच्चों को अपने हाथों से पोशाक प्रदान दिया। कार्यक्रम में विभागीय पदाधिकारी, आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका, अभिभावक, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.