रांची, दिसम्बर 22 -- रांची, संवाददाता। 700 किलो डोडा पाउडर की तस्करी से जुड़े मामले में जेल में बंद आरोपी राजू भगत को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अपर न्यायायुक्त कुलदीप की अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। राजू भगत की ओर से 12 सितंबर को जमानत की गुहार लगाई गई थी, लेकिन गंभीर आरोपों को देखते हुए कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया। मामला वर्ष 2024 का है। सुखदेवनगर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि पहाड़ी इलाके के पास नशीले पदार्थ की बड़ी खेप लोडकर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। कार में सवार अंजुल मिंज, सुधीर कुमार और राजू भगत को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान कार से 20-20 किलो के चार बोरों में कुल 80 किलो डोडा पाउडर बरामद किया गया। राजू भगत की निशानदेही पर पुलिस ने बुंडू टोल प्लाजा के पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.