700 एकड़ में ड्रिप व 30 एकड में स्प्रिंकलर पद्धति से होगी सिंचाई
बांका, अगस्त 8 -- बांका, निज प्रतिनिधि। सूखाड की मार झेलने वाले बांका जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। खेतों में पानी और बिजली खर्च बचाने के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत किसानों को ड्रिप(टपक) और स्प्रिंकलर (फव्वारा) तकनीक अपनाने पर 45 से 55 फीसद तक अनुदान मिलेगा। इसके लिए पोर्टल खुल चुका है। किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार जिले में 700 एकड़ में ड्रीप व मिनी स्प्रिंकलर और 30 एकड़ में पोर्टेबल स्प्रिंकलर लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। योजना का लाभ लेने वाले किसानों के पास स्प्रिंकलर के लिए कम से कम एक एकड़ और ड्रिप के लिए आधा एकड़ जमीन होना जरूरी है।
आर्थिक लाभ एक हेक्टेयर में ड्रिप सस्टिम लगाने पर करीब 1,68,736 रुपये और मिनी स्प्रिंकलर पर 1,26,345 रुपये का खर्च आता है। वहीं, पोर्टेबल स्प्रिंकलर पर प्रति हेक्टेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.