जामताड़ा, दिसम्बर 13 -- 70.06 लाख की साइबर ठगी में अमरावती साइबर पुलिस ने जामताड़ा में दी दबिश जामताड़ा,प्रतिनिधि। 70 लाख 06 हजार रुपए की साइबर ठगी के मामले की जांच में महाराष्ट्र के अमरावती साइबर पुलिस की टीम जामताड़ा पहुंची। टीम ने जामताड़ा सदर थाना क्षेत्र के न्यू पांडेडीह मोहल्ला एवं राजपल्ली इलाके में दबिश दी। लेकिन साइबर ठगी के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। अमरावती साइबर पुलिस की इस टीम का नेतृत्व एसिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर अनिकेत कासार कर रहे थे। वहीं टीम में हेड कांस्टेबल विशाल यादव व अश्विन यादव तथा पुलिस कांस्टेबल रौशन एवं अनिकेत वानखाड़े शामिल थे। पुलिस के अनुसार, ऑनलाइन साइबर ठगी के बाद ठगी की राशि का लेन-देन करीब 900 बैंक खातों के माध्यम से किया गया है। इन खातों की जांच की जा रही है और ठगी से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां खंगाली ...