नई दिल्ली, मार्च 27 -- Weather Updates: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के बड़े हिस्से के लिए मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। एक ओर जहां उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज के साथ छींटे और तेज हवाएं चलने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर कुछ हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। आईएमडी के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बिजली कड़कने और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। यह बदलाव पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश तक फैलेगा। वहीं, इस सप्ताह के अंत तक मैदानी क्षेत्रों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भीषण आंधी आने की आशंका है। पूर्वोत्तर के राज्यों की बात करें तो अरुणाचल...