मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- औराई, एसं। महाशिवरात्रि पर रविवार को भैरवस्थान स्थित बाबा आनंद भैरव पर 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। अहले सुबह से ही मंदिर में भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। महाशिवरात्रि पर बाबा भैरवनाथ मंदिर के समीप भव्य मेला लगता है। कटरा : प्रखंड के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही कतारें लगी रहीं। धनौर स्थित बागमती व लखनदेई नदी के संगम तट पर स्थित बाबा धनेश्वरनाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलार्पण किया। हर-हर महादेव के जयकारे से इलाका गूंजता रहा। सोनपुर, कटरा, यजुआर, शिवदासपुर, पहसौल, खंगुरा, तेहवारा स्थित मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। इधर, कटरा में शिव बारात निकाली गई। मोतीपुर : मोरसंडी गांव स्थित मकेश्वर धाम शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.