70 हजार से अधिक लाभुकों के खाते में पहुंची पेंशन, 8.32 करोड़ का भुगतान
बिहारशरीफ, सितम्बर 10 -- 70 हजार से अधिक लाभुकों के खाते में पहुंची पेंशन, 8.32 करोड़ का भुगतान सीएम ने 1100 रुपये की बढ़ी हुई दर से किया डीबीटी, मंथन सभागार में लाइव प्रसारण 3300 पेंशनधारियों का अटका पैसा, अविलंब जीवन प्रमाणीकरण कराने की अपील शेखपुरा, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा गुरुवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खाते में 1100 रुपये की बढ़ी हुई दर से अगस्त माह की पेंशन राशि भेजी गई। इसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में डीएम शेखर आनंद, एडीएम लखींद्र पासवान और डीडीसी सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान जिले के कुल 70,466 लाभुकों (वृद्धावस्था, विधवा, निःशक्तता और लक्ष्मीबाई पेंशन योजना) के खाते में डीबीटी के माध्यम से 08 करोड़ 32 लाख 20 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.