चम्पावत, फरवरी 28 -- बनबसा। पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग में 70 हजार रुपए की ठगी करने वाली महिला आरोपी को दबोचा है। आरोपी महिला को चिन्हित कर नोटिस दिया है। पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक बमनपुरी बनबसा के नवीन प्रकाश ने बीते साल 30 दिसंबर को अज्ञात के खिलाफ ऑनलाइन गेम के टोकन से 70 हजार रुपए ठगी करने का मामला दर्ज करााया था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी 32 वर्षीय हेमलता कन्नौजिया निवासी कच्ची सड़क दारागंज, जिला प्रयागराज को को चिन्हित कर धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस तामील कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...