फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 25 -- फर्रुखाबाद।बाढ़ का पानी स्कूलों को बंद करता जा रहा है। अभी तक बाढ़ के पानी के चलते 70 स्कूल बंद किए जा चुके हैं। राजेपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तक पानी पहुंच गया है। राजेपुर क्षेत्र के 32 स्कूल, शमसाबाद में 20 स्कूल, बढ़पुर में 16 और कायमगंज में 2 स्कूल को बंद करना पड़ा है। राजेपुर के कस्तूरबा विद्यालय के गेट तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है जिस तेजी से बाढ़ का पानी बढ़ रहा है उसको देखकर लग रहा है कि कस्तूरबा विद्यालय भी बंद करना पड़ सकता है। खंड शिक्षा अधिकारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालय के गेट तक पानी पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: रौद्र रूप में आईं गंगा, खतरे का निशान पार पानी बढ़ता है तो किसी सुरक्षित स्थान पर विद्यालय संचालित कराया जाएगा।अंधेरे में ...