रांची, अप्रैल 4 -- प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य रहे एक करोड़ के इनामी 75 वर्षीय प्रशांत बोस उर्फ किशन दा की शुक्रवार की सुबह छह बजे इलाज के क्रम में रिम्स में मौत हो गई। जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार में बंद प्रशांत बोस लंबे समय से बीमार था। आइए जानते हैं कौन था कई राज्यों में नक्सल की नींव रखने वाला प्रशांत बोस उर्फ किशन दा। इस मामले की जानकारी देते हुए जेल आई ने बताया कि शुक्रवार को भोर में करीब चार बजे प्रशांत बोस की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। उसे तुरंत रिम्स भेजा गया। वहां इलाज के क्रम में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बरियातू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिम्स में दंडाधिकारी की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड ने पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.