दरभंगा, फरवरी 23 -- दरभंगा। रोटरी क्लब ऑफ दरभंगा मिडटाउन की ओर से रविवार को इलेक्ट्रॉनिक कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया। यह शिविर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, दरभंगा, रोटरी क्लब ऑफ पूना डाउनटाउन व इनाली फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से लगाया गया। इस विशेष शिविर में 70 से अधिक लाभार्थियों को आधुनिक तकनीक से निर्मित इलेक्ट्रॉनिक कृत्रिम अंग दिए गए। कई लाभार्थियों ने भावुक होकर बताया कि वर्षों बाद उन्हें सामान्य जीवन जीने की उम्मीद जगी है। यह शिविर उनके लिए केवल एक चिकित्सीय सहायता नहीं, बल्कि जीवन में नई शुरुआत का अवसर सिद्ध हुआ। दरभंगा एवं उसके आसपास के 12 से अधिक जिलों से बड़ी संख्या में लोग इस शिविर में पहुंचे। विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं तकनीकी दल द्वारा प्रत्येक लाभार्थी का परीक्षण कर उनकी आवश्यकता के अनुरूप कृत्रिम अंग लगाए गए। कार्यक्रम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.