70 साल पुराने पट्टे पर भी नहीं बन पाया गरीब का आशियाना
मथुरा, मई 27 -- बलदेव, विकास खंड बलदेव के गांव बरौली में एक गरीब परिवार पिछले कई वर्षों से अपने आवासीय पट्टे की जमीन पर घर बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है। तहसील प्रशासन, राजस्व विभाग और न्यायालय स्तर पर परिवार के दावे को सही माना जा चुका है, इसके बावजूद परिवार आज भी झोंपड़ी में रहने को मजबूर है। गांव बरौली निवासी राममूर्ति पुत्र लोड़ी ने बताया कि उसके पिता पंचम को करीब 70 वर्ष पूर्व आवासीय पट्टा मिला था। परिवार लंबे समय से उसी भूमि पर झोंपड़ी डालकर रह रहा है। समय के साथ कच्चा मकान जर्जर होकर गिर गया, जिसके बाद परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हो गया। पीड़ित का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग लोग उसकी पट्टे की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं और जब भी वह मकान निर्माण का प्रयास करता है तो विवाद कर निर्माण कार्य रुकवा देते हैं। वर्तम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.