लातेहार, फरवरी 13 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को 70 संभावित टीबी रोगियों का निः शुल्क एक्स-रे किया गया। लातेहार स्वास्थ्य विभाग से एक्स-रे मशीन के साथ टीम आई थी। टीबी टेक्नीशियन निशिष कुमार ने बताया कि पूर्व में ही वैसे टीबी संभावित रोगियों को सूचना देकर बुला लिया गया था। उन सभी का एक्स-रे किया गया।। डॉक्टर द्वारा एक्स-रे को देखा जाएगा। इसके बाद उन रोगियों में टीबी रोग के बारे में पता चल सकेगा। एक्स-रे रिपोर्ट में टीबी चिन्हित रोगियों का इलाज शुरू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.